यूपी की सरकार किसानों के लिए कृषि यंत्र पर दिवाली गिफ्ट: 50% अनुदान पर मिलेगा कृषि यंत्र, ऐसे करें आवेदन-Jaswant Singh

यूपी के किसानों के लिए खुशखबरी! दिवाली पर 50% अनुदान में कृषि यंत्र पाने का मौका। आवेदन प्रक्रिया और लाभ की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

Table of Contents

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस दिवाली पर किसानों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। राज्य के किसानों को अब कृषि यंत्र (Agricultural Equipment) खरीदने पर 50% तक का अनुदान (सब्सिडी) मिलेगा। सरकार का उद्देश्य आधुनिक खेती को बढ़ावा देना, किसानों की मेहनत कम करना और फसल उत्पादन को बढ़ाना है। इस योजना के तहत किसानों को ट्रैक्टर, पावर टिलर, रीपर, थ्रेसर, स्प्रे मशीन, सीड ड्रिल जैसी आधुनिक कृषि मशीनें काफी कम दामों में उपलब्ध कराई जाएंगी। तथा इस दीपावली पर सरकार ने किसानों को भारी छूट पर कृषि यंत्र देगी। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन शुरू हो गई हैं। जिसकी अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। कृषि यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत तक का अनुदान पर मिलेगा।


उत्तर प्रदेश के आगरा में सरकार ने किसानों को दीपावली से पहले भारी छूट पर कृषि यंत्र देने की घोषणा की है। ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर से शुरू हुए हैं, जो 29 अक्टूबर तक चलेंगे। फसल अवशेष प्रबंधन यंत्रों पर किसानों को अधिकतम 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।


यदि आवेदन की संख्या अधिक हो, तो चयन जनपद स्तरीय समिति द्वारा ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। किसान विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट https://agridarshan.up.gov.in/ और https://upagripardarshi.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के बारे में किसानों को प्रचारित किया जा रहा है। दीपावली से पहले यह योजना किसानों के लिए तोहफे की तरह है, जिससे उन्हें यंत्रों पर डिस्काउंट मिलेगा और उनके चेहरे पर खुशियां आएंगी।

कृषि यंत्र

किसान ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं और लाभ उठा सकते है।

उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने फोन पर कहा कि किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कृषि यंत्रों पर सरकार भारी छूट दे रही है, जिसमें फसल अवशेष प्रबन्धन वाले यंत्रों पर अधिकतम 50 प्रतिशत या निर्धारित धनराशि का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रो के पंजीकृत कृषक और कस्टमर हायरिंग सेन्टर के लिए ग्रामीण उद्यमी एवं एफ.पी.ओ. आवदेन कर सकते हैं। किसानों को आवेदन के समय ही कृषक को यंत्रवार निर्धारित जमानत धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। उन्होंने बताया की आवेदन करने के लिए विभागीय वेबसाइट htps:://agridarshan.up.gov.in पर आवेदन लिए जा रहा हैं।

कृषि यंत्र की आवेदन 29 अक्टूबर तक कर सकते है।

उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि इच्छुक किसानों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है। 10000 से 100000 रुपये तक अनुदान के लिए 2500 रुपये और 100000 रुपये से अधिक के लिए 5000 रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। यह योजना किसानों की फसलों के लिए लाभदायक और सुविधाजनक मानी जा रही है।

योजना की मुख्य बातें

यूपी सरकार द्वारा दी जाने वाली इस योजना की कुछ बातें निम्नलिखित है: –

  • राज्य: उत्तर प्रदेश
  • अनुदान: 50% तक (कुछ उपकरणों पर 80% तक भी हो सकता है)
  • लाभार्थी: राज्य के पंजीकृत किसान
  • उद्देश्य: किसानों की आय बढ़ाना और खेती को आसान बनाना
  • सहायता राशि: उपकरण के प्रकार और कीमत पर निर्भर करेगी
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन

किन कृषि यंत्रों पर मिलेगा लाभ?

इस योजना के तहत किसानों को  मिलेगी लाभ जैसे –

  • ट्रैक्टर
  • पावर टिलर
  • रीपर मशीन
  • मल्टी क्रॉप थ्रेसर
  • स्प्रे मशीन
  • सीड ड्रिल मशीन
  • रोटावेटर
  • हार्वेस्टर आदि
कृषि यंत्र मशीनरी ऑनलाइन आवेदन

कृषि यंत्र मशीनरी ऑनलाइन आवेदन करने की शर्तें

इस योजना की कुछ निम्नलिखित शर्तें है –

  • किसान उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • किसान का नाम भूमि अभिलेख में दर्ज होना चाहिए।
  • आधार कार्ड, बैंक खाता और मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए।
  • किसान का पंजीकरण कृषि विभाग की वेबसाइट पर होना जरूरी है।

आवेदन करने की प्रक्रिया (Step by Step)

  •  सबसे पहले यूपी कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर “कृषि यंत्र पर अनुदान” विकल्प पर क्लिक का चयन करें।
  • फिर इसके बाद आप किसान पंजीकरण संख्या और आधार कार्ड से इस वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • और अपनी भूमि और फसल संबंधी पूरी जानकारी को ध्यान पूर्वक भरें।
  • फिर आपको जिस यंत्र पर आपको सब्सिडी चाहिए, उस यंत्र का चयन करे।
  • चयन करने के पश्चात सभी आवश्यक दस्तावेज को ध्यान पूर्वक अपलोड करें।
  • अपलोड करने के बाद आवेदन सबमिट करें और उस रसीद डाउनलोड कर लें।

आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज की जरूरत पड़ती है जो निम्न है –

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • भूमि की नकल / खतौनी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

निष्कर्ष

उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना किसानों को आधुनिक खेती की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे न केवल किसानों की मेहनत और खर्च कम होगा, बल्कि फसल उत्पादन और आय में भी बढ़ोतरी होगी। जो किसान इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन कर लेना चाहिए करना ताकि वे दिवाली पर इस तोहफे का पूरा फायदा उठा सकें।

 “आधुनिक खेती — समृद्ध किसान” यही है इस योजना का उद्देश्य।

FAQs

Q1. क्या इस योजना का लाभ हर किसान को मिलेगा?

हां, अगर किसान पात्रता मानदंड पूरा करता है और आवेदन समय पर करता है तो उसे लाभ मिलेगा।

अधिकतम 50% तक सब्सिडी मिलेगी, कुछ विशेष यंत्रों पर 80% तक भी।

नहीं, लाभ केवल पंजीकृत भूमि वाले किसानों को मिलेगा।

चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लाभार्थियों को सूचना दी जाएगी और सब्सिडी सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।

आवेदन मुख्य रूप से ऑनलाइन है, लेकिन नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय से भी मदद ली जा सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top